हल्द्वानी, फरवरी 8 -- लालकुआं, संवाददाता। श्री श्याम कृपा परिवार की ओर से होली पर्व को लेकर आयोजित भव्य फागोत्सव कार्यक्रम से पूर्व नगर में निशान यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रविवार दोपहर अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई निशान यात्रा मुख्य बाजार और विभिन्न वार्डों से होती हुई राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई। जहां सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर में व्यापारियों, भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ समाजसेवी वेद प्रकाश अनेजा, श्याम कृपा परिवार के राहुल मित्तल, पंकज गुप्ता, ऋतुल शर्मा, संदीप घई, अनिल पाल, राहुल सिंह, मोहन पाल, कार्तिक जोशी, शशि अग्रवाल, अजय कोहली, प्रवीण जोशी, हेमवती नंदन ...