दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। श्री खाटू श्याम मंडल, दरभंगा के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय 50वें श्री श्याम बसंत स्वर्णोत्सव का शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर बाबा श्याम को भक्तों ने 56 भोग व श्याम भोग सहित विविध प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर 'जय श्री श्याम' के जयकारों के साथ बाबा के दर्शन करते रहे। अलसुबह से ही श्याम भक्त अपने घर से खीर, चूरमा एवं हाथ से बनाए गए विविध प्रसाद बाबा को अर्पित करने के लिए उत्साहपूर्वक दरबार में पहुंचे। बाबा को धोक देने देश के कई राज्यों से श्याम प्रेमी यहां उपस्थित हुए। पूर्ण श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ अखंड ज्योति में आहुतियां अर्पित की गईं। एक बार पुन: श्याम प्रभु को नवीन एवं भव्य स्वरूप में सजाया गया। अपराह्न दो बजे से खाटू श्याम मंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.