भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रविवार को शहर में आस्था और अध्यात्म का संगम दिखा। एक तरफ सैंडिस कंपाउंड में अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर का महासत्संग में लोगों की भीड़ दिखी तो दूसरी ओर सुबह से श्याम भक्तों का सैलाब शहर में उमड़ा। भागलपुर के अलावा अन्य जगहों से पहुंचे श्याम भक्तों ने निशान शोभायात्रा निकाली। गुलाल और फूलों की होली के साथ शहर की सड़कों से गुजरती यह शोभायात्रा श्याम भक्ति की अलग छटा बिखेर रही थी। युवा, महिलाएं, बच्चे सभी तरह-तरह के पहनावे के साथ श्याम भक्ति के गीतों पर थिरकते दिखे। होली के चार दिन पूर्व पूरे शहर में राजस्थान की झलक दिख रही थी। खाटू श्याम मंदिर फाल्गुनोत्सव कमेटी के संयोजक किशन गोयनका ने बताया कि 10 और 11 मार्च को हजारों की संख्या में श्याम दिवाने यह उत्सव सेठ सांवरिया श्याम बाबा के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.