बदायूं, जून 23 -- बिल्सी। नगर में बाबा खाटू श्याम का 216 वां मासिक संकीर्तन शनिवार की रात रामलीला रंगमंच पर बड़े धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। अखंड ज्योति को विकास वार्ष्णेय ने प्रज्ज्वलित किया। खाटू श्याम जी का ऋतुराज आम के फलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात विधिवत पूजन, आरती और बाबा की चरण वंदना की गई। बरेली से पधारीं भजन गायिका सौम्या खंडेलवाल और भजन गायक मनमोहन वार्ष्णेय सांई एवं उज्ज्वल वार्ष्णेय ने भजनों की मधुर रसधारा से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर अंशुल वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, अर्चित वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय सहित अनेक श्रद्धालु भक्तों का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.