मिर्जापुर, जून 9 -- मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी में एकल अभियान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें इंद्र कुमार सिंह के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से श्याम सिंह यादव को अंचल का अध्यक्ष, अनुज उमर को सचिव एवं सुशील पटेल को संगठन प्रभारी चुना गया। नव मनोनीत अध्यक्ष ने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से एकल के कार्यकर्ता आदिवासी वनवासी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को पढ़ाने का कार्य एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर जैसे स्वच्छता, धर्म जागरण, रामचरितमानस पाठ आदि विषयों पर जन-जागरण का आयोजन करती है। अंचल मिर्जापुर में 150 से अधिक एकल विद्यालय संचालित है एवं 11 संचों में संगठन कार्य कर रही हैं। बैठक में अंचल के पूर्व अध्यक्ष ई. विवेक बरनवाल, संभाग की महिला प्रशिक्षण प्रमुख रिता, उदयभान तिवारी, लाल बहादुर सरोज, प्रतोष दुबे, मुकेश अंचल अभियान...