चम्पावत, जुलाई 4 -- चम्पावत। बेलूर मठ की ओर से संचालित विवेकानंद आश्रम धर्मार्थ अस्पताल श्यामलाताल में पांच और छह जुलाई को चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। विवेकानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ज्ञानिष्ठानंद महाराज ने बताया कि शिविर में केजी एमसी मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. यादवेन्द्र धीर सर्जन, डॉ. रिचा तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्तुति सिंह दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. अरुण कुमार तिवारी जनरल फिजिशियन, डॉ. मनीष तिवारी जनरल फिजिशियन, डॉ अभिषेक मिश्रा जनरल फिजिशियन की ओर से चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा और आश्रम की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। मरीजों के आवागमन की सुविधा को प्रातः नौ बजे एम्बुलेंस धूरा एवं अमोड़ी क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.