बोकारो, नवम्बर 16 -- बालीडीह के श्यामपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को धूमधाम से स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के चौकीदार दफादार पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हर्षोउल्लस के साथ ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा व झारखंड राज्य का जयकारा लगाया। वक्तओं ने कहा कि राज्य का गठन तो हो गया, लेकिन अभी भी भगवान बिरसा मुंडा के सापने साकार होना बाकी है। झारखंड के एक एक आदिवासी व मूलवासी को जब तक पूरा अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक सही मायने में झारखंड के भागवान का सपना पूरा नहीं होगा। कार्यक्रम का आयोजन झामुमों के वरीय नेता मटूक लाल किश्कू, रेलवे फाटक शाखा अध...