देहरादून, दिसम्बर 23 -- श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी, श्यामपुर, गाजी वाली सजनपुर और बाहर पीली जैसे पांच गांव हरिद्वार मुख्य शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर होने के बावजूद नियमित सिटी बस सेवा से वंचित हैं। यहां के अधिकांश निवासी आवागमन के लिए मुख्य रूप से ऑटो रिक्शा पर निर्भर हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो रिक्शा अपने स्टैंड पर तभी चलते हैं जब वे पूरी तरह भर जाएं। कभी जल्दी भर जाने पर कुछ यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है, तो कभी देर से भरने पर सभी यात्रियों को लंबा समय इंतजार करना पड़ता है, चाहे किसी को कितनी भी जरूरी यात्रा क्यों न हो। इससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और अन्य नियमित आवागमन करने वाले रोजाना असुविधा झेलते हैं। नजदीकी नेशनल हाईवे 74 हरिद्वार-नजीबाबाद मा...