नई दिल्ली, जनवरी 16 -- सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल-जल योजना में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। योजना के तहत शहर से सटे खबड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-4 के श्मशान घाट में ही पानी की टंकी खड़ी कर दी गई है। पानी घर-घर पहुंच रहा है, लेकिन लोग उसे पीने या भोजन में उपयोग नहीं कर रहे। हालांकि यह समस्या चार साल पुरानी है, लेकिन इस टंकी पर निर्भर दो हजार की आबादी के सामने गहराते पेयजल संकट को लेकर अब मामला तूल पकड़ने लगा है। लोगों का सवाल यह है कि वार्ड में ही अन्य सार्वजनिक और सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद ऐसे संवेदनशील स्थल का चयन क्यों किया गया? श्मशान घाट का पानी भला कोई कैसे पी सकता है? आरोप है कि पंचायत और संबंधित विभाग ने स्थानीय लोगों से बिना सहमति लिए टंकी का स्थान तय कर दिया। ग्रामीणों अब चेतावनी दे रहे हैं कि यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.