फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- शिकोहाबाद के ग्राम सभा शहजलपुर में वर्षों पुराने शमशान घाट पर शव की अंत्येष्टि को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। ग्रामीण पक्ष के लोग वर्षों पुराना शमशान घाट बता रहे थे वहीं नई आबादी वाले लोग जमीन को विवादास्पद बताते हुए शव को जलाने से रोकने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर कई घंटे बाद मामले को शांत दिया। पुलिस ने जब तक मामले का निपटारा नहीं हो जाता तब तक किसी प्रकार की अंत्येष्टि न करने की हिदायत दी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शहजलपुर निवासी गंगा देवी की मौत हो गयी। परिजन व ग्रामीण महिला के शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंच गए। इसी दौरान श्मशान घाट के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों ने अंत्येष्टि करने का विरोध कर दिया। उन्होंने लोगों को शव की अंत्येष्टि करने से रोक दिया। जिससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.