देवघर, अक्टूबर 12 -- देवघर। देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा द्वारा शनिवार को वार्ड संख्या 18 अंतर्गत शिवगंगा के समीप श्मशान घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक अभियंता पारस कुमार एवं कनीय अभियंता सुमन कुमार भी मौजूद थे। मौके पर नगर आयुक्त सह प्रशासक ने श्मशान घाट परिसर की स्वच्छता, जल निकासी की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल कार्य आरंभ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि श्मशान घाट जैसी सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर स्वच्छता और सुविधा की व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान नगर आयुक्त सह प्रशासक ने कहा कि आने वाले दिनों में देवघर नगर निगम द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.