बागपत, मई 19 -- आर्य समाज बड़ौत व आर्य समाज पट्टी चौधरान में आर्य समाजियों द्वारा साप्ताहिक यज्ञ आयोजित किया गया। जिसे आर्य जनों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान विद्वानों द्वारा यज्ञ व सैन्य शक्ति के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। शौर्य दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. ओमवीर आर्य ने कहा कि युद्ध केवल सैनिकों, अस्त्र-शस्त्रों से नहीं लड़ा जाता। वेद के अनुसार युद्ध में विजय पाना प्रमुख रूप से कुशल सैन्य संचालन पर निर्भर करता है। यदि सैन्य संचालन बुद्धिमता पूर्वक किया जाए तो विजय निश्चित हो जाती है। विजय के लिए राष्ट्र से अपेक्षित जन समर्थन, धन की सहायता का मिलना बेहद अनिवार्य है। यह तब ही संभव हो सकता है जब प्रजा में विजय के लिए वैसा ही उत्साह हो। इसलिए सेनापति को प्रजा को युद्ध के लिए एक समान उत्तेजित किए जाने का निर्देश...