रामगढ़, दिसम्बर 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी भदानीनगर मंडल का अध्यक्ष मतकमा निवासी शौर्य कुशवाहा उर्फ सोनू को बनाया गया है। वहीं देवरिया निवासी राजेंद्र मुंडा मंडल प्रतिनिधि बनाए गए हैं। शुक्रवार को भदानीनगर स्थित मतकमा चौक में शौर्य कुशवाहा और राजेंद्र मुंडा का स्वागत पार्टी समर्थकों ने पांरपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े के साथ किया। वहीं ग्रामीणों ने मिठाई बांटने के साथ आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर शौर्य व राजेंद्र मुंडा ने बताया कि भाजपा के झारखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप वर्मा के अनुमोदन व जिला पर्यवेक्षक की सहमति से शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया हुई, जिसमें उनका चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़ी पार्टी है। वे पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर चल कर इसे क्षेत्र में और मजबूत बनाएंगे। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.