सिद्धार्थ, मई 26 -- ककरहवा, हिन्दुस्तान संवाद। अहिल्या बाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत सोमवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संतकबीरनगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेतभान राय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक है। उनका जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण और सादगी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होलकर नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा स्रोत, एक अद्वितीय व्यक्तित्व की महिला थी। उन्होंने अपने शासन काल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दी। उनकी न्यायप्रियता, प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सनातन संस्कृति में अगाध आस्था रखने वाली अहिल्या बाई ने विपरीत परिस्थितियों में भी भारत के सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.