देवघर, अक्टूबर 29 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीया विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास किया गया। 26 अक्टूबर की रात 10 बजे महिला घर के बाहर 50 फीट की दूरी पर शौच गई। उसी दौरान गांव का ही एक युवक, जो अपराधी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने जान मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर उसका पति घर से बाहर निकला, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित महिला के पति ने तुरंत स्थानीय वार्ड सदस्य को पूरे मामले की जानकारी दी। वार्ड सदस्य के कहने पर महिला का पति आरोपी के घर मामले की जानकारी देने पहुंचा, लेकिन वहां आरोपी पक्ष के लोगों ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी की। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.