फिरोजाबाद, मई 22 -- शिकोहाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में शौच करने जा रही एक महिला से गांव के मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नगला खंगर क्षेत्र के एक गांव की महिला 19 मई की शाम अपने घर से बाहर शौच के लिये जा रही थी। तभी मार्ग में अनार सिंह पुत्र चन्दन सिंह, चन्दन सिंह पुत्र राम चरण, विक्की पुत्र ओमकार, सुरेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह ने रास्ता रोककर उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद से अरविन्द पुत्र लाखन सिंह महिला को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.