वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 19 -- यूपी के फिरोजाबाद में भीषण हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के विद्युत तार दो युवकों के ऊपर गिर गए। सुबह के समय दोनों युवक साथ ही शौच के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। दोनों युवकों की तारों की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार को दी गई। सूचना मिलने के बाद परिवारों में चीख पुकार मच गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एका पुलिस ने घटना के बाद से गुस्साए लोगों को शांत किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह थाना एका के रुहासी पट्टी में दो युवक भूपेंद्र, 28 वर्षीय पुत्र जगदीश और प्रदीप, 28 वर्षीय पुत्र अशोक गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.