मथुरा, अप्रैल 4 -- थाना राया के अंतर्गत नगला हरि निवासी श्यामवती (80) अपने तीन लड़कों के साथ गांव में रह रही थी। बताते हैं कि बुधवार रात वह घर के पास स्थित पोखर के पास शौच करने गयी थी। शौच करने के बाद लौटकर आते समय उनका पैर स्लिप होने के बाद पानी भरी पोखर में गिरकर डूब गयीं। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों को चिंता हुई।उनकी तलाश की गयी, कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह वृद्धा का शव पोखर में उतराता लोगों को दिखाई दिया। सूचना पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध महिला का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि पैर फिसल कर पोखर में डूबने से मौत हुई है। परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.