बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवादददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक उसे अपने साथ जबरन दिल्ली ले गया। सात दिनों तक उसे दिल्ली में इधर-उधर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी सूरज कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 17 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बाहर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पर घात लगाकर बैठा गांव का रहने वाला आरोपी सूरज कन्नौजिया बेटी के पास पहुंच गया। उसन...