गोरखपुर, जनवरी 20 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में शौच करने निकली 12 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी तथा दुष्कर्म की नीयत से अपहरण का प्रयास किया गया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास की महिलाओं के इकट्ठा होने पर आरोपित भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक,क्षेत्र के एक गांव के 12 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है कि 15 जनवरी की रात 8:00 बजे बेटी घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। जिससे कुछ दूरी पर औरतें भी मौजूद थी। उसी समय क्षेत्र के टिकरिया निवासी दुर्विजय बेटी को अकेला देख दुष्कर्म की नीयत से हाथ पकड़कर बहलाते फुसलाते ऑटो के पास ले जा रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर पास में मौजूद महिलाएं इकट्ठा हो गई। जिन्हें देखकर आरोपित फरार हो गया। घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.