विकासनगर, मार्च 3 -- बेटे को छोड़कर आ रहे व्यक्ति को शौच करना भारी पड़ गया। सोमवार को शौच करने गए व्यक्ति की स्कूटी लेकर युवक भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूटी वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुष्पेंद्र सिंह निवासी बाड़वाला ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे को छोड़ने के लिए सुबह बाड़वाला से विकासनगर गए थे। वापसी में बाड़वाला जलालिया बैरियर के पास उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी की और शौच करने लगे। वह चाबी स्कूटी पर छोड़ आए थे। इतने में दो युवक स्कूटी से आए और उसमें पीछे बैठे युवक ने उतरकर उनकी स्कूटी स्टार्ट की और दोनों फरार हो गए। बताया कि उन्होंने काफी दूर तक युवकों का पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.