रामपुर, जनवरी 26 -- जीरो पावर्टी में चिह्नित परिवार जो स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय के लाभ से वंचित हैं, ऐसे परिवार को लाभ दिलाने के लिए पंचायत राज विभाग ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है। सत्यापन में 1053 परिवार पात्र मिले हैं। पात्र परिवारों का आवेदन पंचायती राज विभाग करा रहा है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर शौचालय की किस्त जारी की जाएगी। योजना के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए दो किस्तों में 12 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसमें बिलासपुर में 55 चमरौआ में 85, मिलक में 262 सैदनगर में 19, शाहाबाद में 315 और स्वार में 317 परिवारों को चिन्हित किया गया है। इससे पहले दिवाली पर जीरो पॉवर्टी में चिह्नित 4336 परिवारों को शौचालय का लाभ मिल चुका है। जिला पंचायत राज अधिकारी एनएल गंगवार ने बताया...