महाराजगंज, मार्च 2 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शौचालयों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद लंबित रखने के विरोध में जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में शनिवार को निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि निचलौल, सिसवा और मिठौरा तीनों ब्लॉक में स्वच्छ भारत अभियान के तहत तमाम लोगों के ऑनलाइन आवेदन शौचालय निर्माण के लिए पड़े हैं, लेकिन इस पर संबंधित विभाग के लोग मौन साधे हैं। इन तीनों ब्लॉक में तमाम लोगों के आवेदन पर अनुदान की रकम ही नहीं भेजी गई है। कुछ लोगों को अनुदान की पहली किस्त भेजी गई है तो दूसरी किस्त भी कई वर्ष बीत जाने के बाद उनके बैंक खाता में नहीं आई है। इससे लाभार्थी को शौचालय निर्माण पूरा करने में दिक्कत हो रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.