आगरा, मार्च 5 -- नगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित शौचालयों में गड़बड़ी मिलने पर सहायक नगर आयुक्त ने सेवा प्रदाता फर्म पर जुर्माने की संस्तुति की है। नगर आयुक्त के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने ताजगंज जोन के अहिल्याबाई चौराहा, अमर सिंह गेट, जोनल कार्यालय ताजगंज और तोरा चौकी स्थित स्वचालित शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की गई। कर्मचारियों ने बताया कि सेवा प्रदाता फर्म ने 15 दिनों से सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई, जबकि अनुबंध के अनुसार टायलेट क्लीनर, फिनाइल, ऑक्सेलिक एसिड, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, ब्लीच और लाइम पाउडर दिया जाना था। अमर सिंह गेट स्थित शौचालय के टैंक से पानी लीक होने के कारण गंदगी फैल रही थी। किसी भी शौचालय पर मैकेनाइज्ड प्रेशर मशीन और सफाई उपकरण नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.