बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। रेलवे प्रशासन ने नवंबर में अभियान चलाकर शौकिया चेन खींचकर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित करने वाले 179 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 17 हजार 300 रुपये जुर्माना वसूला गया। झांसी मंडल के रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के दिशा निर्देशन में नवंबर में विशेष अभियान चलाया गया। झांसी मंडल में एक नवंबर से 29 नवंबर तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वाले 179 लोगों पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रेल सुरक्षा बल ने 179 लोगों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 17300 रुपये जुर्माना वसूला गया। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि झांसी मंडल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...