लखनऊ, मार्च 9 -- मेट्रो सिटी कॉम्प्लेक्स के शैशे कैंटीन परिसर में रविवार को अवध हेरिटेज कार क्लब की ओर से विंटेज एंड क्लासिक कार शो का आयोजन किया गया। परिसर में पुराने जमाने की रंग-बिरंगी कारों को करीने से खड़ा किया गया था। कारों के मालिक अपने वाहनों के सामने खड़े उनकी तारीफें बयां कर रहे थे। कोई कार 102 साल पुरानी थी, तो कोई सौ बंसत पार कर चुकी थी। कार शो में सबसे पुरानी बेबी आस्टिन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके अलावा मर्सडीज, एमजी, फियेट, लैंड मास्टर, कूक्जले, फोर्ड, बुयेक सुपर, वोलसेली कारें भी शो की रौनक बढ़ा रही थीं। उदयजीत सिंह, एमए खान, अमित टंडन, राजेंद्र बहादुर सहित 12 लोगों ने अपनी विंटेज कारों का प्रदर्शन किया। आयोजक केशव माथुर ने बताया कि अवध हेरिटेज कार क्लब से जुड़े लोग शो में शामिल हुए। इस शो के बहाने विंटेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.