सिद्धार्थ, मार्च 20 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ और बढ़नी में बस स्टेशन बनने की राह में रोड़ा बन रही भूमि अब चिन्हित हो गई है। विधायक विनय वर्मा ने एसडीएम राहुल सिंह के साथ शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस स्टेशन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि डीएम व परिवहन मंत्री के बीच कई बार संवाद स्थापित होने के बाद कार्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस स्टेशन के लिए भूमि फाइनल हो गई है। जल्द की प्रशासन की ओर से चिह्नित भूमि का विवरण शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद बस अड्डे की प्रस्तावित राशि निर्गत होकर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। विधायक ने कहा कि बस स्टेशन बन जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.