कानपुर, दिसम्बर 12 -- सरसौल। महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक शोहदे की हरकतों से तंग आकर हाईस्कूल की छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। जिस पर आरोपित शोहदे ने छात्रा को फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने छात्रा को उठा ले जाने की धमकी दी। वहीं आरोपित के धमकी देने के बाद से छात्रा लापता है। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपित के खिलाफ महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। महाराजपुर के एक गांव के पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। पीड़ित के अनुसार पास के गांव लछनियां गांव का युवक विशाल उर्फ भद्दी उनकी बेटी को घर से आने जाने पर छेड़खानी करता था। साथ ही फोन कर परेशान करता था। जिस पर बेटी ने पिता से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बेटी का स्कूल जाना बंद करा दिया। लेकिन इसके बाद भी आरोपित नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.