सीवान, फरवरी 17 -- सीवान। स्थानीय पत्रकार भवन में रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सिद्धांत के तत्वाधान में किसान नेता एवं पूर्व विधायक गिरधारी राम की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन को किया गया। अध्यक्षता सी.पी.आई.एम. के पूर्व जिला मंत्री अर्जुन यादव ने की। सबसे पहले गिरधारी राम के चित्र पर माल्यार्पण हुआ। सांस्कृतिक कर्मी कमलेश्वर ओझा एवं राजेंद्र मांझी ने उनके सम्मान में क्रन्तिकारी गीत गाए। जिला मंत्री फूल मुहम्मद अंसारी ने कहा की गिरधारी राम आजीवन शोषित पीड़ित और दलितों के लिए संघर्ष करते रहें। मार्कण्डेय ने कहा आज की स्थिति बड़ी भयावह हो गयी है। संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है। रविंद्र सिंह अधिवक्ता ने कहा की आज कम्युनिस्ट पार्टी का 100 वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है। आज हमें वैचारिक संघर्ष को मजबूती के...