सीवान, फरवरी 3 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर से सटे हकाम में रविवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती मनाई गई। मौके पर अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) ने भव्य समारोह आयोजित किया। अध्यक्षता आइसा नेता सोनू कुशवाहा ने की। जबकि उद्घाटन आइसा के राज्य सह सचिव प्रिंस पासवान ने किया। प्रिंस ने कहा कि जगदेव प्रसाद समाज के शोषित व वंचित तबके की आवाज थे। उन्होंने कहा कि सौ में नब्बे शोषित हैं। कहा कि नब्बे भाग हमारा है का नारा देकर जगदेव बाबू ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जबतक महागठबंधन सरकार द्वारा प्रस्तावित 65 फीसदी आरक्षण को लागू नहीं किया जाता, तब तक सामाजिक न्याय की लड़ाई अधूरी रहेगी। उन्होंने सरकारी संस्थानों के निजीकरण व बढ़ती बेरोजगारी को सरकार की विफलता बताया। आइसा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र ...