गिरडीह, जनवरी 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में सभी वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया था। देश में पहली बार पिछड़ों, महिलाओं और गरीब सवर्णो को आरक्षण दिया था। कर्पूरी ठाकुर शोषितों व पीड़ितों के नायक थे। उक्त बातें झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने शनिवार को पपरवाटांड़ में कर्पूरी ठाकुर जयंती पर आयोजित समारोह में कही। संजय सिंह ने कहा कि अत्यंत गरीब परिवार में उन्होंने जन्म लिया था, लेकिन संघर्ष और मेहनत के बल पर कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, आजीवन विधायक या सांसद रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड में केशकला बोर्ड का गठन के लिए वे अपने स्तर से पहल करेंगे। कर्पूरी ठाकुर चौक में एक चापानल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.