कोडरमा, मई 6 -- कोडरमा, संवाददाता । क्रांतिकारी विचारक, अर्थशास्त्री और महान दार्शनिक कार्ल मार्क्स की 208 वीं जयंती पर सोमवार को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में मजदूरों का राज कायम हो। मनुष्य के द्वारा मनुष्य का शोषण न हो और शोषण मुक्त समाजवादी व्यवस्था का निर्माण हो। यही मार्क्सवाद का मूल सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद वैज्ञानिक दर्शन और विचार है। कार्ल मार्क्स ने कहा था कि बदलाव अपने आप नहीं होते, उन्हें ठोस परिस्थितियों का ठोस अध्ययन के आधार पर ठोस कार्यनीति बनाकर होता है। कार्ल मार्क्स का विचार समय और विज्ञान दोनों की कसौटी पर सही साबित हुआ है। दुनिया के सभी दार्शनिकों ने समाज की व्याख्या की, लेकिन सवाल उसे बदलने का है, जिसका रास्ता मार्क्स दिखाया। उन्हो...