मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, नि सं। शहर के मीना बाजार जानपुल रोड स्थित एक शोरूम में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई है। इसके साथ ही नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। जिस शोरूम में आग लगी है, उसके आसपास भी बड़े ज्वेलरी शॉप का शोरूम है। साथ ही आसपास में घनी आबादी है। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लगने से फायर ब्रिगेड के कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है । हालांकि नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.