गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटना बढ़ गई है। गुरुवार को पालम विहार रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी के एक शोरूम के बेसमेंट में आग लग गई। यहां सर्विस के लिए आई 15 पुरानी स्कूटी और 25 नई स्कूटी जलकर राख हो गईं। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग को शोरूम के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया। प्रारंभिक जांच में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बेसमेंट से धुआं और आग लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं। पौने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम के साथ में पेट्रोल पंप मौजूद था। इस कारण यहां बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप : शोरूम के मालिक आयुष ने बताया कि बिजली विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.