आरा, फरवरी 24 -- कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के बहियारा गांव स्थित शोभा राममूर्ति सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ आरा सांसद सुदामा प्रसाद, प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, रोहतास विभाग प्रमुख धरणीकांत पाण्डेय, विद्यालय के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद व प्रधानाचार्य उपेन्द्र पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सांसद ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ का आह्वान करते हुए विद्यालय की चतुर्दिक सफलता की कामना की। विद्या भारती के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार ने संस्कार युक्त समाज के निर्माण में विद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला। रंगमंचीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समस्त दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर भोजपुर विभाग के कई प्रधानाचार्यों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.