दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन में ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किय गया। परन्तु दिन भर झिमझिम बारिश होती रही। उसी में समितिओं के लोगों ने मां दुर्गा के प्रतिमाओं को शोभा यात्रा निकाली। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए अच्छी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात की गई थी। शुक्रवार को दिन में कुमारपाड़ा, गांधीनगर, बाबूपाड़ा सहित अन्य जगहों की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने नम आखों से मां को विदाई दी। वहीं कुछ समितियों देर रात मां की शोभा यात्रा निकालने की उम्मदी हैं। साथ ही कुछ समिति मां दुर्गा का विसर्जन शनिवार को करने का विचार किया हैं। प्रतिमा विजर्सन के दौरान युवकों की टोली ने जमकर डांस किया। प्रतिमा ...