रांची, दिसम्बर 14 -- रांची। इंपावर झारखंड की ओर से 17 जनवरी की शाम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें लेखिका और कवयित्री शोभा थरूर युवाओं के बीच होंगी। इंपावर झारखंड के निदेशक आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को बताया कि शोभा थरूर इस बात पर चर्चा करेंगी कि झारखंड में साहित्य और लेखनी के क्षेत्र को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है और लोकल लेखक खुद को कैसे विकसित कर सकते हैं। यह सत्र युवाओं और साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक होगा। तैयारी बैठक में डॉ. अपूर्वा, भुवनेश ठाकुर, पूजा वर्मा, मोहिब अली, अनिल सिंह और विद्याकर कुंअर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...