बिजनौर, फरवरी 3 -- संत रविदास की शोभायात्रा में अखड़ा खेलने को लेकर विवाद हुए के मामले में पुलिस ने 18 नामजद समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार शाम को क्षेत्र के गांव कासिमाबाद में संत रविदास शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें अखाड़ा खेलने के लिए नूरपुर के गांव पोटा से कलाकारों को बुलाया गया था। शोभायात्रा पूर्व प्रधान वीर के प्लाट पर पहुची तो शराब पीकर अखड़ा खेलने को लेकर कलाकरों और गांव के कुछ लोगों मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। घायल हुए अमित कुमार निवासी ग्राम पोटा थाना नूरपुर, विकास कुमार, मनी, जयप्रकाश सिंह, रामचंद्र सिंह कासमाबाद को अस्तपताल पहुंचाया। पुलिस ने लगभग 18 लोगों के नामजद और 7 लोगों के खिलाफ बलवा करने का मुकदमा दरोगा की त...