मेरठ, नवम्बर 7 -- हस्तिनापुर। ग्राम सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग पर सर्वदा जयते सेवा न्यास द्वारा बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। इसके लिए गुरुवार को वैदिक न्यास परिवार द्वारा भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। कन्या गुरुकुल की छात्राएं यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां देते हुए माहौल को भक्तिमय बना रही थी। भजनों के साथ शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा में नारी सशक्तिकरण की झलक भी दिखाई दी, जिसमें छात्राएं जूडो-कराटे और लाठी डंडों का रोचक प्रदर्शन कर रही थी। शोभायात्रा कस्बे के उधम सिंह चौक से शुरू हुई और सर्वदा जयते न्यास सेवा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर आयोजित हवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। सर्वदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.