पटना, जनवरी 21 -- बिहार की राजधानी पटना में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार पति ने आवेश में आकर पत्नी को सिलबट्टे से कूच दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने एक धार्मिक शोभायात्रा में डांस किया था, जिससे पति आगबबूला हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पटना सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बुधवार को कहा कि सुबह शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में आर मंदिर के पास हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो कहा गया कि झगड़ा होने पर पति ने पत्नी की सिलबट्टे से प्रहार कर दिया। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफएसएल टीम को मौके...