अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, निज संवाददाता संकट मोचन बजरंगबली मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भ्रमण करते करते हुए विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। जहां मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा भी शोभायात्रा में शामिल हुए। जहां नानू ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिए। इस दौरान भक्तों ने भी जय श्री राम का नारा लगाएं। वहीं मां खड्गेगश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि इस तरह का आयोजन होना यह जिले के लिए काफी गर्व का विषय है।आज के दिन ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस तरह का आयोजन जरूर होना चाहिए। इधर शोभायात्रा में शामिल हजारों भक्तों ने मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा का आशीर्वाद भी लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.