संभल, अप्रैल 29 -- कस्बा रजपुरा के गवां में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कस्बा गवां में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हरीश शर्मा ने भगवान गणेश और परशुराम की आरती उतारकर की गई। शोभायात्रा आनंद वाटिका से शुरु की गई। शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग बैंड की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी, उनके पीछे घोड़े पर सवार ब्राह्मण समाज के बालक आकर्षक पोशाक में चल रहे थे। यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में...