हमीरपुर, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से रविवार को सरीला चौकी परिसर में उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में शल्लेश्वर धाम समिति से शिवरात्रि जुलूस के रूट और मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। प्रशासन ने कलश यात्रा मार्ग को पूरी तरह साफ रखने, जुलूस मार्ग में नीचे लटके अथवा ढीले बिजली तारों को समय रहते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जुलूस में शामिल डीजे संचालकों को तय शर्तों के पालन के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी बलराम ने समिति को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या पर प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में साहरुख खान, चौकी प्रभारी शांतनु चतुर्वेदी, नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.