प्रयागराज, फरवरी 2 -- महाकुम्भ नगर। सेक्टर-18 के हरिशचंद्र चौराहा स्थित सदानंद तत्त्वज्ञान परिषद शिविर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने समाज में फैली कुरीतियों और पाखंड के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर संस्था के प्रमुख संत कमल ने कहा कि धर्म एक था और एक ही रहेगा। धर्म को संप्रदाय बांट दिया गया है। सदानंद ने हमें जीव, ईश्वर का साक्षात दर्शन कराया। उन्होंने लोगों से कहा कि पहले धर्म को जानो फिर मानो। क्योंकि जैसे ही हम सच्चे धर्म को जानेंगे वैसे ही धर्म के नाम पर होना वाला भेदभाव समाप्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...