सहारनपुर, फरवरी 4 -- गांव खतौली में रविवार को रविदास जयंती की शोभायात्रा न निकालने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने डीआईजी से मिलकर गांव में शोभायात्रा निकालने की मांग की है। ग्रामीण प्रवीण कुमार, अर्जुन, परमजीत, अक्षय, विकास, पोपीन, धर्मेंद्र, गुलशन आदि का कहना है कि गांव में शोभायात्रा निकालने को लेकर प्रशासन से अनुमति की मांग की थी और थाना पुलिस ने शोभायात्रा संबंधित समाज के 22 लोगों को मुचलका पाबंद भी किया था और एसडीएम सदर द्वारा पुन: अनुमति भी दे दी गई थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों द्वारा शोभायात्रा निकालने का विरोध किया गया और रविवार को गांव में तनाव देखते हुए एसडीएम सदर सुबोध कुमार एवं सीओ ने मुनीष चंद्र ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर अनुमति को रद्द करते हुए शोभायात्रा नहीं निकलने दी। आरोप है कि जब उन्हें प्रशासन के द्वारा अनुमत...