बागपत, फरवरी 16 -- पुसार बस स्टेंड पर स्थित शिव दुर्गा मंदिर पर रविवार को शिव परिवार की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व डीजे के साथ मूर्तियों की गांव में शोभायात्रा निकाली गई। पुसार बस स्टेंड पर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिके और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना कर कराई गई। रविवार को मंदिर से प्रतिमाओं की शोभायात्रा डीजे के साथ शुरू होकर दोघट मार्ग से होते हुए आदमपुर गांव की गलियों से निकाली गई। पंडित पंकज कातियान, निलेश शुक्ला, आशीष शर्मा, बलराम पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराते हुए प्रतिमाएं प्रतिष्ठित कराई। पूजा अर्चना में प्रेम पांचाल, प्रमोद पांचाल यजमान रहे। इस मौके पर सभासद संगीता पंवार, मा. विपिन पंवार, मुकेश, लोकेंद्र, देशपाल सुधा देवी, अर्चना देवी आद...