जामताड़ा, फरवरी 9 -- शोभायात्रा के साथ बनकाठी में हुआ भागवत कथा सह ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार से कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बनकाठी स्थित गौर गदाधर मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री चैतन्य भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। महायज्ञ की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के माध्यम से लाए गए पवित्र कलशो की स्थापना के साथ हुई। अनुष्ठान के दौरान पश्चिम बंगाल के नवदीप धाम से पधारे कथावाचक आचार्य रामकुमार चक्रवर्ती द्वारा सात दिनों तक श्री चैतन्य भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा। शोभायात्रा में लगभग 101 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रीहरि के आहवान -पूजन के उपरांत निकटवर्ती तालाब घाट से पवित्र जल कलश में संग्रहित किया गया। इसके पश्चात सिंहवाहिनी मंदिर होते हुए कुंडहित मुख्य सड़क मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर की शोभा...