औरंगाबाद, नवम्बर 4 -- देव प्रखंड के पातालगंगा महोत्सव का आगाज मंगलवार को हुआ। सुबह में देव सूर्य मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आयोजन समिति के अलावा स्थानीय लोगों और विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। मंच का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष सूर्यदेव यादव, सचिव दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष कंचनदेव सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र गुप्ता, संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्यों में बेढ़नी पैक्स अध्यक्ष जोगेंद्र यादव, मुखिया मनोज सिंह, जितेंद्र यादव, राजकुमार गुप्ता, विजय बाबा, युगेश यादव, उपेंद्र सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, कलाकार सुनील सिसोदिया, रामधारी गुरूजी, वीरेन्द्र सिंह, राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। वक्ताओं ने कहा कि पाताल गंगा महोत्सव को राजकीय दर्जा मिलना चाहिए। इसके साथ ही महोत्सव को आगे ब...