मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि इर्द, चैती छठ, रामनवमी और हनुमान जयंती सभी 12 दिनों के अंदर ही पड़ रहा है। इस दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उपस्थित लोगों ने सभी समुदाय से पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बताया गया कि रामनवमी पर गोरौल में चार संगठनों के द्वारा अलग-अलग शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरा चारों संगठनों ने अपने-अपने रूट की भी जानकारी दी। वहीं, बीडीओ उदय कुमार, अपर थानाध्याक्ष प्रशांत कुमार और अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने सभी संगठनों को लाइसेंस के लिए आवेदन देने को कहा। कहा कि डीजे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा, तय रूट पर ही शोभायात्रा निकेगी। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला जद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.