गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। होलिका दहन के अवसर पर 13 मार्च को निकलने वाली परंपरागत भक्त प्रहलाद शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति पाण्डेयहाता की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए नगर निगम की टीमें मार्ग की सफाई और मरम्मत कार्य में जुट गई हैं। हालांकि यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि विरासत गलियारा मार्ग निर्माण के चलते इस बार परम्परागत शोभायात्रा मार्ग बदला भी जा सकता है। शनिवार को मुख्य अभियंता संजय चौहान समेत अन्य अधिकारियों ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने तुरंत पैचवर्क और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत के निर्देश दिए। परंपरागत शोभायात्रा मार्ग पर चल रहे विरासत गलियारा निर्माण के कारण कई स्थानों पर मल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.